Saturday, September 18, 2010

सिकन्दर

जीवन आंसूओं और मुस्कराहाटों का
एक गठबन्धन है
कभी पर्वतों सी उंचाईयां
तो कभी गहरी घाटियों का संगम है
इस सफ़र का हर लम्हा
नयी चुनौती भरा होता है
मिलते हैं फूल कभी गुलिस्तां के
तो कभी नागफ़नी (कैक्टस) के
जंगलों से गुजरना होता है
घबरा कर जीवन की वास्तविकता से
जो हार जायेगा
वक्त के अंधेरों मे वो कहीं विलीन हो जायेगा
पीस डालेगा जो चट्टानों को अपनी हथेलियों से
इस दुनियां मे
सिकन्दर वही कहलायेगा

Friday, September 17, 2010

भविष्य

दिन भर चमकने के बाद

सूरज की किरणें मंद हो गयी थी

रोशनी की तलाश मे पेङों की परछाईयां

कहीं खो गयी थी

अपनी जीर्ण काया मे खुद को समेटे

ढलते सूरज से बेखबर

वो अकेला, गुमसुम, चुपचाप

रेत की पगडंडी पर चल रहा था

शायद भीतर उठे किसी अन्तर्द्वन्द से लङ रहा था

शाश्वत सच्चाई को नकारना मुश्किल होता है

शाम के बाद रात का आना निश्चित होता है

क्षितिज की ओर बढते उसके कदम देख कर

एकाएक एक ख्याल मेरे मन मे उभर आता है

वक्त की गर्द तले दबी उस जर्जर काया मे

मुझे उसका वर्तमान नही

अपना भविष्य नजर आता है

Friday, September 25, 2009

जिंदगी के टुकङे

कभी जब अपनी जिंदगी के टुकङे
समेटने की कौशिश करता हूं तो
खुद को पाता हूं सन्नाटों से घिरा
नितान्त अकेला
रेगिस्तान मे बालू के टीले पर
खङे उस हिरण की तरहा
जो पानी के एक घूंट की लालशा मे
छलावी नदी के पीछे भटकता रहता है
हर बार मगर पाता है
वही सूखी रेत का सागर और
भट्ठी सी तपती आंधियां
जो धकेल देती हैं उसे
एक ऐसे जहां मे
जहां से कभी कोई लौट कर नही आता

Wednesday, June 3, 2009

वो सिन्दूरी शाम

उस सिन्दूरी शाम को जब
सूरज क्षितिज़ के छोर पर सरकता जा रहा था
गोधूलि मे उठा रेत का बादल
आकाश मे बिखरता जा रहा था
थके-हारे उनींदे से पंछी
अपने घरों मे लौट चले थे
और तुम थी मेरे पास खङी
शान्त, निश्चल, नि:शब्द
मानो उन पलों को अपनी सांसों मे घोल कर
पी जाना चाहती थी
फूट कर बिखरते भावनाओं के ज्वार को
अपने भीतर समेट लेना चाहती थी
नजरों से जमीन को कुरेदते हुए
तुमने बुदबुदाते होठों से एक वादा कर डाला
लिख कर अपना नाम मेरी हथेली पर
अपनी मरमरी उंगलियों के पोरों से
एक ही पल मे तुमने
मेरे जीवन का अर्थ बदल डाला

Friday, January 2, 2009

चांदनी

धरती के दामन मे कल
मचलती रही चांदनी रात भर

कभी सितारों को चूमती
तो कभी बादलों से खेलती
कभी वादियों मे दरिया के साथ बह जाती
तो कभी पेङों की शाखाओं से लिपट जाती
फ़िर कभी पर्वतों की चोटियों पे
फ़ुदकती चली गयी चांदनी रात भर

कभी रजनीगंधा की सुगंध मे लिपट जाती
तो कभी गुलाबों की महक से बहक जाती
कभी हवाओं पे सवार हो कर यूं ही घूमती
तो कभी ओस की बूंद मे छुप कोंपलें चूमती
फ़िर कभी सागर की लहरों पे फ़िसलती
चली गयी चांदनी रात भर

कभी राहगिरों को रास्ता दिखाती
तो कभी गुपचुप कोने मे बैठ जाती
कभी बिछुङे दिलों को मिलाती
तो कभी बिछुङे प्रेमियों को रुलाती
फ़िर भोर के सूरज को चूमने की लालसा मे
बस यूं ही जागती रही चांदनी रात भर

Thursday, October 23, 2008

वक्त

पैरों पर पंख लगाये
मुझसे आंखें चुराता
मेरे करीब से दबे पांव
गुजरता चला जा रहा था वक्त
छुपा कर लाखों भेद अपने सीने मे
जाने कहां अनन्त मे विलीन
हुआ चला जा रहा था वक्त

मैने पलक उठा कर देखा
मुस्करा कर वक्त को
पास से जाते देखा
उसके भावहीन चेहरे पर
न कोई मुस्कराहट थी न कोई गम
न मुझसे बिछङने की वेदना थी
न कोई रंज

मेरे वर्तमान का प्रतिबिम्ब
अपनी अदृश्यी आंखों मे उतार
वो चला जा रहा था
कही मुझसे दूर
मैं हतप्रत सा खङा
देखता रहा वक्त को
लम्हा लम्हा कर
खुद से जुदा होते
और इन्तजार करता रहा
उन लम्हों के लौट आने का
जो डूब गये थे कहीं काल के अथाह समन्दर मे
फ़िर कभी न लौट आने के लिये

Thursday, October 16, 2008

सपनों से प्यार

कभी सितारों के बीच
चमकते चांद को एक टक निहारता हूं,
कभी पलकें मूंद कर
तुम्हारी तस्वीर दिल मे उतारता हूं.
कभी शबनम मे भीगी चान्दनी मे
तुम्हारी परछाईयां दिखाई देती हैं,
कभी पत्तों की खङखङाहट मे
तुम्हारे आने की आहटें सुनाई देती हैं.

अपने होठों की कोरों मे उंगली दबाये
तुम दबे पांव आ मेरे सिरहाने बैठ जाती हो,
नींद से भरी मेरी पलकों को
अपने ओस से होठों से छुआ देती हो.

तुमसे दूर अब इस अकेलेपन मे
मेरा अस्तित्व तुमसे जुङ गया है,
जब से रहने लगी हो तुम मेरे सपनों मे
मुझे सपनो से प्यार हो गया है.

Wednesday, October 15, 2008

मजदूरिन

चिलमिलाती धूप मे
तवे सी गर्म रेत पर
नंगे पांव लिये
बुझे-बुझे कदम उठाती,
कुछ धागों से शरीर ढांके
कमर मे एक अधमरी जान लटकाये
सिर पे गरीबी का बोझ उठाती,
कभी पेङ तले छाया मे रोती
तो कभी हड्डियों के पंजर
को लोरी सुनाती,

रगों का खून पसीने के साथ
बह गया पानी बन कर,
धूप की मार सह कर
चमङी रह गयी कोयला बन कर,
कौन आंक सकता है
मोल उसकी जान का
रुक रुक कर चल रही
उसकी सांस का
आकाश को चूमती ईमारत की हर ईंट पर
उसका नाम लिखा है
बिडम्बना है कि बदले मे उसे
सिर्फ़ झोंपङी का एक टुकङा मिला है
जमीन मे खुद को गाढ कर उसने
अट्टालिका को अपने जर्जर कंधों पे
उठा रखा है
नींव के पत्थर की मगर
कौन परवाह करता है

Wednesday, September 17, 2008

न जाने कब

चलते चलते
न जाने कब तुम्हारी राहें
मेरी राहों से जुङ गयी
एक अजनबी बन कर मिली थी तुम
न जाने कब
मेरी हमसफ़र बन गयी

न जाने कब लपेट लिया
तुमने अपनी मुस्कराहटों मे
बना कर मुझे अपनी लवों की लालिमा
न जाने कब बसा लिया तुमने
अपनी आंखों मे
बना कर मुझे अपने काजल की कालिमा

न जाने कब पिघल कर मैं तुम्हारी बाहों मे
बन गया तुम्हारे सांसों की गरमाहट
न जाने कब छू कर तुम्हारे सीने की धङकनें
बन गया मैं तुम्हारे प्यार की चाहत
न जाने कब मैं तुम्हारी महोब्बत मे खो गया
न जाने कब मैं तुम्हारा हो गया

Tuesday, August 26, 2008

इज़हार

कोरे कागज के टुकङे पर
यूं ही जब कुछ लकीरें खींचने लगता हूं
तो एक तस्वीर सी बनने लगती है
कागज के सूने चेहरे पर धीरे धीरे
तुम्हारी छवि उभरने लगती है

आसमां से जब टपकती
बारिस की बूंदे देखता हूं
तो हर बूंद मे तुम्हारा ही चेहरा ढूंढता हूं
बादलों के रथ पर बैठी तुम
बिजलियों की रोशनी मे नजर आती हो
फ़िर इन्द्रधनुष की सिढियों से
धीमे धीमे उतर कर तुम
जमीं पर मेरे पहलू मे सिमट जाती हो

फ़ूलों पर मंडराते भवरों की गुनगुनाहट मे
सिर्फ़ तुम्हारा ही नाम सुनाई देता है
हर फ़ूल के चेहरे मे मुझे
सिर्फ़ तुम्हारा ही चेहरा दिखाई देता है

बहुत देर तक छुपाये रखा ये राज़
मैने अपने सीने मे
आज जमाने के सामने इज़हार करता हूं
हां, मैं तुम्हे अपनी रुह से भी ज्यादा प्यार करता हूं

Monday, August 18, 2008

रात भर

मेरी बाहों मे लिपटी
मेरे सीने मे अपना सर छुपाये
मेरे दिल की धङकनों के साथ-साथ
गुनगुनाती रही
तुम रात भर


कभी खामोश रही
कभी मुस्करायी
कभी नटखटी आंखों से देखा मुझे
फ़िर कभी मेरे बालों मे
ऊंगलियां फ़िराती रही
तुम रात भर


खामोशी से खफ़ा होकर
जब मैने नाम पुकारा तुम्हारा
धीमे से अपनी ऊंगलियां
रख दी तुमने मेरे होठों पर
फ़िर दीवानो की तरह बार बार
चूमती रही वो रेश्मी ऊंगलियां
तुम रात भर

मेरी तन्हाई



चेहरे पर बर्फ़ीली मुस्कान लिये
काली रात का बाना ओढे
अपनी ठन्डी बाहों मे लपेट कर
मुझे अपना साथी बना लेती है
मेरी तन्हाई


मेरी सफ़ेद आंखो से
बहती खून की धार देख कर
बिलख उठती है वो
फ़िर रख कर अपने
सर्द होठ मेरी पलकों पर
मेरे साथ रोने लगती है
मेरी तन्हाई


दुनिया से दूर
रिश्तों से बेखबर होकर
जब रुह पर लगे
ज़ख्मों को टटोलता हूं कभी
अपनी मुलायम उंगलियों से
सहला कर मेरे जख्मों को
मेरी दवा बन जाती है
मेरी तन्हाई